|
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर चुनावों पर पाकिस्तान की टिप्पणी को देश के आंतरिक मामलों में दखल बताते हुए भारत ने कहा कि पाक अपनी हद में रहे और हमारे मामले में कुछ बोलने के बजाय अपने यहां ही जिम्मेदारी पूर्वक काम करे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में पाकिस्तान को दो टूक कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पड़ोसी देश हमारे आंतरिक मामलों पर टिप्पणी कर रहा है। उन्होंने सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि बेहतर होगा कि इस तरह के सुझाव देने के बजाय पाकिस्तान खुद की चिंता करे।
क्या कहा था पाक ने? : पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक ने गुरुवार को इस्लामाबाद में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव वहां की जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता नहीं बना पा रहे हैं।