Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

प्रचार में आने लगी रंगत

जयपुर. विधानसभा चुनावों में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर की सभी सीटों पर तस्वीर साफ हो चुकी है और इसके साथ ही चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों और निर्दलीयों ने अपने-अपने ढंग से प्रचार को गति देना शुरू कर दिया है।

लोगों से संपर्क करने के साथ साथ प्रत्याशी विरोधी खेमे और रुठे हुए लोगों को मनाने की कवायद में भी जुट गए हैं। प्रत्याशियों के मुख्य चुनाव कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय खुल गए हैं और प्रभारियों ने कमान संभाल ली है। अलग-अलग क्षेत्रवार कार्यक्रम बनने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का सिलसिला भी तेज हो गया है। मैदान में उतरे प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी घर-गली और मोहल्ले में जाते हैं, लोगों से मिलते हैं और अपने लिए वोट मांगते हैं।

क्षेत्रों में प्रचार और जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशियों का स्वाभाविक एवं प्रायोजित दोनों ही तरह का स्वागत हो रहा है। कई स्थानों पर प्रत्याशियों को नोटों की माला पहनाई जा रही है तो कुछ स्थानों पर फलों, सिक्कों और लड्डुओं से तौलकर समर्थन का इजहार किया जा रहा है। सड़कों पर झंडे लगी गाड़ियां और भौपूं प्रचार भी धीरे-धीरे सामने आने लगा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: