|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. भाजपा, कांग्रेस व बसपा के स्टार प्रचारक शनिवार को ग्वालियर आएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी व अध्यक्ष राजनाथ सिंह 22 नवंबर को रात्रि विश्राम ग्वालियर में करेंगे, जबकि इसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ समय ग्वालियर रुकेंगी। बसपा सुप्रीमो मायावती भी शनिवार को ग्वालियर आएंगी।
लालकृष्ण आडवाणी: संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, श्री आडवाणी 22 नवंबर को खजुराहो में सभा को संबोधित कर शाम 5.45 बजे ग्वालियर आएंगे। शाम 7.30 बजे लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने मैदान में श्री आडवाणी सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम ग्वालियर में करने के बाद वे रविवार की सुबह 11 बजे नीमच के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
सोनिया गांधी: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 नवंबर को सुबह ग्वालियर आएंगी और यहां से भिण्ड होते हुए दबोह जाएंगी। वहां पर चुनावी सभा होगी। सभा को संबोधित करने के बाद सोनिया गांधी वापस ग्वालियर आएंगी और यहां से जबलपुर होते
दिग्गजों का दौरा..
राजनाथ सिंह: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह 22 नवंबर को अंचल का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री सिंह दोपहर ढाई बजे मुरैना, चार बजे अम्बाह, शाम छह बजे भिण्ड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे। रात आठ बजे श्री सिंह ग्वालियर आएंगे और रात्रि विश्राम यहीं पर करेंगे।
मायावती: बसपा सुप्रीमो मायावती एक दिवसीय दौरे पर 22 नवंबर को ग्वालियर आएंगी। मायावती विशेष विमान से सुबह 10.45 बजे ग्वालियर आएंगी और यहां से गुना के दशहरा मैदान में आयोजित सभा के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगी। ग्वालियर में बसपा सुप्रीमो की एक सभा दोपहर में फूलबाग मैदान में आयोजित की गई है।