Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

यूपी के मंत्री के तीन वाहन जब्त

मुरैना. उत्तरप्रदेश के वन एवं उद्यान मंत्री फतेह बहादुर सिंह का काफिला शुक्रवार को मुरैना में आचार संहिता का उल्लंघन करते पकड़ा गया। यह कार्रवाई नेशनल हाईवे फोरलेन पर बीएसएनएल कार्यालय के सामने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एमके अग्रवाल ने की।

पुलिस अधीक्षक संतोषकुमार सिंह भी इस दौरान उनके साथ थे। काफिले में से तीन सरकारी वाहन जब्त किए गए, जिनमें यूपी पुलिस की लाल बत्ती लगी गाड़ियां भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर

यूपी के मंत्री का..
11 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक श्री सिंह अपने साथ पुलिस बल लेकर निर्वाचन संबंधी कार्रवाई देखने निकले थे। कलेक्टर को खबर मिल रही थी कि जिले में उत्तरप्रदेश के वन मंत्री श्री सिंह अपने काफिले के साथ पांच दिन से दौरा कर रहे हैं। इसके बाद कलेक्टर ने नेशनल हाईवे फोरलेन पर वन मंत्री श्री सिंह का काफिला रोक लिया।

मंत्री की काफिला रोकने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अग्रवाल ने वन मंत्री श्री सिंह को बताया कि उनका काफिला अवैध है। इसके बाद जब्त वाहनों को कोतवाली पहुंचा दिया गया। इन गाड़ियों से यूपी पुलिस के जवानों को उन गाड़ियों में से उतार दिया गया। उस वाहन को पुलिस ने जब्त नहीं किया, जिसमें वन मंत्री श्री सिंह स्वयं बैठे थे। मंत्री ने कलेक्टर से कहा कि उन्हें ग्वालियर जाना है, इसलिए वे इस वाहन को ले जा रहे हैं।

कर रहे थे चुनाव प्रचार
उत्तरप्रदेश के वन मंत्री श्री सिंह पांच दिन से क्षेत्र में लगातार बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे बसपा के पक्ष में यहां वोट मांगने आए हैं, यह स्वीकारोक्ति तो तीन दिन पहले मंत्री श्री सिंह ने दैनिक भास्कर से चर्चा में भी की थी।

यूपी के वन मंत्री का काफिला अवैध था, उससे यहां विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था। इसलिए उनके वाहनों को जब्त किया गया है। जो वाहन उनके साथ ग्वालियर गए हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
—एमके अग्रवाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुरैना





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: