|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. आईजी (जेल) पुरुषोत्तम शर्मा के भाइयों के खिलाफ विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन पर आईजी की पत्नी ने उनके मकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, आईजी जेल श्री शर्मा की पत्नी प्रिया का पिछले कुछ दिनों से उनसे (पति से) विवाद चल रहा है। आईजी की पत्नी सिटी सेन्टर के शारदा विहार स्थित एक मकान में रहती हैं। 19 नवंबर को इस मकान पर श्री शर्मा के भाई मणि प्रकाश और राजीव पहुंचे तथा प्रिया की गैर-मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया।
विश्वविद्यालय थाने के टीआई मुनीष राजौरिया के मुताबिक, इस घटना की जानकारी प्रिया शर्मा को उनके पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों ने दी। श्रीमती शर्मा इन दिनों भोपाल में हैं। उन्होंने एक लिखित शिकायत अपनी भाभी चेतना शर्मा के हवाले से पुलिस के पास भेजी थी, इस शिकायत पर पुलिस ने आईजी के भाइयों मणिप्रकाश और राजीव के खिलाफ भादंवि की धारा 448, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।