|
News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. जिले में अभनपुर विधानसभा के मानिकचौरी गांव में 110 फीसदी मतदान हो गया, वहां 478 मतदाता हैं। जब ईवीएम में जोड़ लगाया तो मत देने वाले की संख्या 510 निकली। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि इस तरह की शिकायत और भी कुछ स्थानों से मिली है। सभी जगह पुनर्मतदान कराया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सपहा बूथ में 206 मतदाता थे और 265 ने मतदान किया। कटघोरा विधानसभा के मुदनियार बूथ में 210 मतदाता थे और 294 मत पड़े। इसी प्रकार पत्थलगांव के छातातराई बूथ में 14 लोगों का जबरिया वोट डालने की शिकायत है। कटघोरा विधानसभा के रायला बूथ में भी अनियमितता की शिकायतों की जांच कराई जा रही है।
इस तरह पांच बूथों में अनियमितता की शिकायतों के चलते वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा। इन केंद्रों में तैनात कर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई भी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे। रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी समेत चार लोगों को निलंबित कर दिया है। अन्य केंद्रों में भी इसी तरह कार्रवाई किए जाने के संकेत हैं। इन केंद्रों के अलावा नक्सली हिंसा की वजह से पुनर्मतदान कराए जाने वाले 32 केंद्रों के बारे में भी फैसला कल ही होने की संभावना है। आयोग के सूत्रों के अनुसार 24 नवंबर को इन केंद्रों में पुनर्मतदान किया जा सकता है।
विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा -भरतपुर-सोनहट-67.09, मनेंद्रगढ़-59.74, बैकुंठपुर-68.71, प्रेमनगर-58, भटगांव-62, प्रतापपुर-74.14, रामानुजगंज-79, सामरी-71, लुंड्रा-73, अंबिकापुर-71.37, सीतापुर-76.64, जशपुर-71.75, कुनकुरी-73.71, पत्थलगांव-77.33, लैलूंगा-85.34, रायगढ़-77.16, सारंगगढ़-77.05, खरसिया-84.05, धर्मजयगढ़-80.47, रामपुर-75.59, कोरबा-63.70, कटघोरा-67.63, पालीतानाखार-69.77, मरवाही-60, कोटा-71, लोरमी-69, मुंगेली-63.86, तखतपुर-69.79, बिल्हा-68.28, बिलासपुर-60.84, बेलतरा-64.81, मस्तुरी-66.84, अकलतरा-68.43, जांजगीर चांपा-68.11, सक्ती-66.99, चंद्रपुर-67.45, जैजैपुर-63.93, पामगढ़-65।
शहरों में कम गांवों में ज्यादा पोलिंग
बिलाईगढ़-65, कसडोल-68, बलौदाबाजार-67.29, भाटापारा-68.72, धरसींवा-71.57, रायपुर ग्रामीण-60.35, रायपुर पश्चिम-59.01, रायपुर उत्तर-57.46, रायपुर दक्षिण-62.12, आरंग-67.10, अभनपुर-76.17, राजिम-74.48 और बिंद्रानवागढ़-68 प्रतिशत।
लैलूंगा, खरसिया में भारी मतदान
दूसरे चरण के 51 विधानसभा क्षेत्रों में से लैलूंगा और खरसिया में सर्वाधिक मतदान हुआ है। लैलूंगा में 85.34 और खरसिया में 84.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। आयोग ने आज सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के प्रतिशत की जानकारी दी। पांच विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज, सामरी, मरवाही, बिलाईगढ़ और कसडोल से पूरे आंकड़े नहीं आ पाए हैं। इस कारण मतदान के प्रतिशत में आंशिक बदलाव होगा। राज्य में दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत 68 से 70 तक रहनेवाला है।