|
भुवनेश्वर. उड़ीसा में चार साल की एक अबोध लड़की को बिना किसी गुनाह के 50 दिन के लिए जेल की सजा काटनी पड़ी। पुलिस द्वारा 50 दिनों तक जेल में रखे रहने वाली इस अबोध लड़की कंघाई की जेल से छुट्टी शुक्रवार को हुई।
राज्य के केन्द्र पाड़ा जिला में पतातमुंदई के पास एक जेल में कंघाई के पिता त्रिलोचन, दादा हलदर और दादी सावित्री के साथ 1 अक्टूबर से पुलिस ने जेल में डाल दिया था। उसके पिता और दादी पर उसकी माता के हत्या का आरोप है। कंघाई की मां का 29 सितंबर को जलने से मौत हो गई थी।
पुलिस ने कंघाई के पिता, दादा और दादी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उस समय कंघाई घर में अकेली रह गई थी, जिसके बाद देखभाल करने के लिए इसे भी जेल में ले जाया गया था।