|
नोएडा.
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की जीवनी 'जीना सिखा दिया' का लोकार्पण शनिवार रात नोएडा के सेक्टर 32 में होगा। हिंदी में श्री श्री रविशंकर की यह पहली आधिकारिक जीवनी है।
इस पुस्तक को दैनिक भास्कर व मंजुल पब्लिकेशन ने मिलकर प्रकाशित किया है। इसके लेखक स्वंय प्रकाश दैनिक भास्कर, भीलवाड़ा के एडिटर रहे हैं, उन्होंने लगभग एक साल तक उनके साथ रहकर कश्मीर से कन्या कुमारी तक की विस्तृत यात्राओं के दौरान इन अनुभवों को संकलित किया है। पुस्तक में उनके जीवन से जुड़े अनेक अंतरंग प्रसंगों के अलावा उनके द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी, विशिष्ट हस्तियों के श्री श्री के बारे में विचारों को भी समेटा गया है।
श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में बिहार बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ संसार में पहली बार 22 नवंबर को शाम 6 बजे से नोएडा सेक्टर 32 के ग्राउंड में देश-विदेश के 1200 से अधिक सितारवादक एक साथ राग, तान और सुरों की सरिता की सरगम प्रस्तुत करेंगे।