|
नई दिल्ली.
नई दिल्ली में पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षकों की वार्षिक बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए पोटा जैसे कठोर कानून की कोई जरूरत नहीं है अपितु हमें विशेष बलों का गठन करना चाहिए।
पाटिल ने बैठक में शामिल देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के अर्ध सैनिक बल और सुरक्षा एजेसिंयों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विशेष बलों का गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष बलों के गठन के साथ देश की खुफिया एजेंसियों को मजबूत करने की जरूरत है।
इस बैठक का आयोजन खुफिया विभाग द्वारा किया गया है और इसके माध्यम से देश में चल रहे कट्टरवादी हिंदूओं और अन्य गुटों द्वारा फैलाए जा रहे आतंक से निपटने पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ मालेगांव धमाकों की जांच और देश की सुरक्षा व्यवस्था को और कैसे मजबूत किया जाए इस बात पर भी गहनता से चर्चा की जाएगी।
इस बैठक का अंतिम दिन रविवार को होगा और इस अंतिम दिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वहां मौजूद सभी अधिकारियों को संबोधित करेंगे और देश में चल रही आतंकी गतिवधियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा भी करेंगे।