Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

आशुतोष बने 'बिग बॉस-2' के विजेता

मुंबई.bigअपने से कहीं अधिक लोकप्रिय प्रतियोगियों को मात देते हुए आशुतोष कौशिक ने शनिवार को रियालिटी शो ‘बिग बॉस-2’ का खिताब जीत लिया। राहुल महाजन के स्वेच्छा से घर से बाहर जाने के बाद फायनल में आशुतोष के अलावा सैयद जुल्फी और राजा चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला था। राजा दूसरे नंबर पर रहे।

आशुतोष के जीतने की उम्मीद बहुत कम लोगों को होगी, लेकिन उनके अल्हड़पन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। खिताब जीतने के साथ ही इस ‘लठमार’ को एक करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली। फायनल में अभिनेता अक्षय कुमार ने विजेता के नाम की घोषणा की। राहुल को घर में सबसे बड़ा दिलवाला होने का खिताब और एक कार बतौर इनाम में मिली। बिग बॉस-2 की शुरुआत 17 अगस्त को हुई थी और यह कार्यक्रम 98 दिन चला।

ढाबेवाला आशुतोष : आशुतोष (29) का सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) में ढाबा है। वे एमटीवी के कार्यक्रम रोडीज-5 के विजेता भी रह चुके हैं। बिग बॉस-2 की दबंग प्रतियोगी रहीं संभावना सेठ ने आशुतोष के जीतने की उम्मीद परिणाम आने से पहले ही जता दी थी। इस शो के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे राहुल की भी इच्छा थी कि आशुतोष विजेता बने। राहुल का कहना था कि आशुतोष को पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत है, लिहाजा यदि वे जीतते हैं, तो उन्हें बेहद खुशी होगी।

फाइनल में धक्का-मुक्की : फायनल के दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती घुसने की कोशिश के दौरान एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। बताया जाता है कि ये लोग स्थानीय ग्रामीण थे।

बिग बॉस-2 के घर की खासियत :

- बिग बॉस का घर मुंबई से सटे लोनावला में था।
- इस रियालटी शो में कुल 15 लोगों ने हिस्सा लिया।
- बिग बॉस के घर में 34 कैमरे लगे थे।
- घर में फोन, मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट या संपर्क के कोई साधन नहीं थे।
- बिग बॉस-1 रियालटी शो राहुल रॉय ने जीता था।
- बिग बॉस-1 से ही राखी सावंत को पहचान मिली थी।

विवादों का सफर :

- आइटम गर्ल कहे जाने पर संजय निरुपम और संभावना सेठ के बीच झगड़ा।
- कबड्डी खेलते वक्त संभावना और राजा के बीच गाली-गलौज।
- पायल रोहतगी और संभावना के बीच मारपीट की नौबत।
- राजा और राहुल के बीच लगातार नोंकझोक।
- पायल द्वारा राहुल से मसाज कराने और बिकनी पहन कर स्वीमिंग पूल में तैरने से विवाद।
- मोनिका बेदी व राहुल और आशुतोष एवं डायना के बीच प्रेम प्रसंग की खबर रही गरम।
- शो के आखिरी सप्ताह में राहुल, आशुतोष, जुल्फी और राजा ने फांदी बिग बॉस के घर की दीवार।
- आरपीआई सांसद रामदास आठवले ने दलित होने के कारण बिग बॉस-2 में नहीं लिए जाने का लगाया आरोप।
- बिग बॉस-2 में अश्लीलता परोसे जाने का आरोप लगाते हुए मुंबई युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुनिल अहिरे ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई।

ये थे घरवाले : संजय निरुपम, राखी विजन, जेड गुडी, मोनिका बेदी, केतकी दवे , अलीना वाडीवाला, संभावना सेठ , पायल रोहतगी , देबोजीत साहा , एहसान कुरैशी , डायना हेडन , राहुल महाजन , राजा चौधरी सैयद जुल्फी , आशुतोष कौशिक





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: