|
मेराडोना की कलम से. स्कॉटलैंड के खिलाफ 1-0 की जीत के बाद मेरे करियर की एक नई और शानदार शुरुआत हुई। हालांकि मेरी टीम का प्रदर्शन उनकी क्षमता के अनुरूप नहीं था फिर भी हम स्कॉटलैंड को 1-0 से हराने मे सफल रहे।
मुझे याद आता है कि इसी हैम्पडेलन पार्क स्टेडियम में मैंने अपने करियर का पहला गोल किया था। अर्जेंटीना की टीम के लिए एक मात्र गोल मैक्सी रौद्रिगेज ने आठवें मिनट में किया। मुझे लगता है कि मैं अपने साथी खिलाड़ियों में से हार का डर दूर करने में कुछ हद तक सफल रहा हूं।
बचपन से ही मुझे फुटबॉल खेलना बहुत अच्छा लगता था और मुझे इस खेल से बेहद लगाव था। इस खूबसूरत खेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें खिलाड़ियों को अपने कौशल के साथ-साथ टीम भावना का प्रदर्शन भी करना होता है। शायद यही वजह है कि इस समय फुटबॉल सभी खेलप्रेमियों का पसंदीदा खेल है।