Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsOther Sports Other Sports

लोपेज ने दिलाई स्पेन को बराबरी

मार डेल प्लाटा (अर्जेंटीना). फेलिसियानो लोपेज ने जुआन मार्टिन डेल पेट्रो को चार सेटों में हराकर डेविस कप टेनिस फाइनल में अर्जेटीना के खिलाफ स्पेन को 1-1 की बराबरी दिला दी। विश्व वरीयता क्रम में ३१वें नंबर के खिलाड़ी लोपेज ने एड़ी की चोट से जूझ रहे नौवीं रैं¨कग वाले डेल पेट्रो को तीन घंटे से अधिक समय तक खेले गए मुकाबले में 4-6, 7-6, 7-6,6-3 से हराया।

पेट्रो ने पहला सेट ३८ मिनट में ही जीतकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी, लेकिन दूसरे सेट को टाइब्रेकर में हारने के बाद उनकी लय बिगड़ गई। लोपेज ने इसका फायदा उठाते हुए उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया और यह मैच जीतकर ही दम लिया। इससे पहले खेले गए मैच में डेविड नेलबेनडिएन ने लगातार सेटों में डेविड फेरर को 6-3, 6-2, 6-3 से हराकर अर्जेटीना को १-क् की बढ़त दिलाई थी। इस मैच में फेरर कभी भी नेलबेनडिएन को चुनौती देने की स्थिति में नहीं दिखे और दो घंटे में यह मैच हार गए।

बहरहाल अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और युगल मैच में जीत फाइनल के नतीजे के लिहाज से काफी अहम हो गई है। स्पेन इस फाइनल में दुनिया के नंबर खिलाड़ी राफेल नडाल के बगैर ही उतरा है और अर्जेटीना इसका लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेगा। अर्जेटीना इससे पूर्व 1981 व 2006 के फाइनल में भी पहुंचा था, लेकिन उसे क्रमश: अमेरिका व रूस से हार झेलनी पड़ी। वहीं स्पेन का यह छठा फाइनल है, जिनमें से वह दो बार जीत चुका है। 2000 में उसने ऑस्ट्रेलिया को तथा 2004 में अमेरिका को हराया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: