Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

शोएब और जाफर पाक चयन समिति में शामिल

लाहौर. पूर्व ओपनर शोएब मोहम्मद और तेज गेंदबाज सलीम जाफर को पीसीबी ने अब्दुल कादिर की अध्यक्षता वाली चयनसमिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया है।

पीसीबी ने एक बयान में बताया कि मोहम्मद और जाफर को चयनसमिति के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में जगह दी गई है। उन पर राष्ट्रीय टीम तथा पाकिस्तान ए टीम के चयन की जिम्मेदारी होगी। मोहम्मद और जाफर दोनों ही पूर्व चयनसमिति में भी शामिल थे। जाफर जहां अंतरिम चयनसमिति के प्रमुख थे वहीं जाफर उसके सदस्य थे।

पीसीबी ने दो दिन पहले ही पूर्व लेग स्पिनर कादिर को चयनसमिति का नया मुखिया बनाने का ऐलान किया था। एजाज बट के बोर्ड का नया प्रमुख बनने के बाद से ही पाक क्रिकेट में फेरबदल का दौर चल रहा है। इस दौरान कई पूर्व खिलाड़ियों को बोर्ड के प्रशासन में जगह दी गई है। पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद को महानिदेशक जबकि आमिर सोहैल को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का निदेशक और वसीम बारी को मानव संसाधन मामलों का निदेशक बनाया गया है।

इस बीच मियांदाद ने बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में खेल रहे पाक खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की गुजारिश की है। उन्होंने श्रीलंका का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान को भी आईसीएल में खेलने वाले अपने खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटा लेना चाहिए। इमरान नजीर, इमरान फरहत, मोहम्मद यूसुफ, राणा नावेद उल हसन, अबदुल रज्जाक, शब्बीर अहमद और मोहम्मद सामी जैसे १९ पाक खिलाडी आईसीएल में खेल रहे हैं। इन सभी को पीसीबी ने राष्ट्रीय टीम में खेलने के अयोग्य घोषित कर रखा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: