Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

कानपुर की हार से टीम को गहरी पीड़ा हुई: फ्लिंटाफ

लंदन. इंग्लैंड के आलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटाफ ने कहा है कि भारत के खिलाफ कानपुर में तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उनकी टीम को जिस तरह से हार का सामना करना पड़ा उससे सभी खिलाड़ी अभी तक निराश हैं। भारत ने गुरुवार को कानपुर में खराब रोशनी से बाधित तीसरा वनडे डकवर्थ लुईस नियम के तहत 16 रनों से जीता था। फ्लिंटाफ ने इस मैच में तीन विकेट लिए थे।

फ्लिंटाफ के हवाले से द सन ने कहा हमने कानपुर वनडे में जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया लेकिन इसका अंत हमारे अंदर कड़वाहट छोड़ गया। इसमें पराजय झेलने के बाद सारे खिलाडी ड्रे¨सग रूम में निराश बैठे थे। उन्होंने कहा आप मैच की तैयारी के लिए दो दिन तक अभ्यास करते हैं आपको जीत की सुगंध आने लगती है लेकिन फिर आप हार जाते हैं। ऐसे में आपके अंदर निराशा तो आ ही जाती है।

फ्लिंटाफ ने कहा मैच की शुरुआत देर से हुई थी लेकिन दोनों टीमों के लिए एक-एक ओवर ही घटाया गया। अंत में रोशनी बहुत खराब हो गई और मैच बंद करना पड़ा। मैं यह नहीं कहा रहा कि हम जीतने के लिए दावेदार थे लेकिन यदि हम दो विकेट जल्दी चटका देते तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था। उन्होंने कहा हमें अपने 240 रन के स्कोर में 25 रन और जोड़ने चाहिए थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। इसलिए हमें गेंदबाज आक्रामकता दिखाने की जरूरत थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: