|
News
International International नई दिल्ली.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घोषणा की है कि उनका देश भारत के खिलाफ परमाणु हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा। हालांकि उन्होंने पूरी उम्मीद जताई कि ऐसे हालात ही पैदा नहीं होंगे।
जरदारी ने सेटेलाइट के माध्यम से एक मीडिया समूह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दक्षिण एशिया को परमाणु हथियाररहित क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव रखा। कश्मीर मसले पर उन्होंने कहा कि कश्मीर, कश्मीरियों का है।
भारत से खतरा नहीं : पाक राष्ट्रपति ने कहा कि पाकिस्तान को भारत से कोई खतरा महसूस नहीं होता और भारत को भी उससे आशंकित नहीं होना चाहिए।
व्यापार बढ़ाने के पक्ष में : जरदारी ने कहा कि वे निश्चित समयसीमा में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के पक्षधर हैं। नागरिकों के लिए सीमा के आरपार जाने को सुविधाजनक बनाने के लिए उन्होंने ई कार्ड जारी करने का सुझाव दिया।