Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

खतरे के साये में उड़ानें

भोपाल. राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट की सुरक्षा में एक बार फिर भारी चूक सामने आई। शनिवार को यहां हवाई पट्टी पर आवारा कुत्ते घूम रहे थे, जबकि उस समय कई विमान तथा हैलीकाप्टर के वहां उतरने या वहां से उड़ान भरने की तैयारी थी।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में रोजाना वीआईपी आ रहे हैं। ऐसे पल भी आए हैं, जब विमानतल पर एक समय में चार से पांच विशेष विमान नजर आए। इसके साथ ही इंडियन और जेट की नियमित उड़ान भी यहां आती हैं। इसके बावजूद शनिवार को वहां का मंजर चौंका देने वाला था।

सुबह करीब साढ़े सात बजे रनवे पर लगभग आधा दर्जन कुत्ते घूमते नजर आए। इन्हें सुरक्षा बल के जवानों ने भगाया। सुरक्षा में चूक का आलम यह था कि जिस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का हैलीकाप्टर उड़ान भर रहा था, तब भी रनवे के एक छोर पर एक कुत्ता घूमता नजर आया। भास्कर की जानकारी के अनुसार गांधी नगर के पास एयरपोर्ट की दीवार पर कुछ जगह नीचे से स्थान बन गया है, यहीं से कुत्ते भीतर आते हैं।

जेपी एलेक्स- एयरपोर्ट डायरेक्टर

एयरपोर्ट की दीवार से संबंधित समस्या के कारण कई बार यहां आवारा पशु आ जाते हैं। दीवार ठीक करने के कई बार प्रयास किए गए, लेकिन आसपास रहने वालों तथा कई राजनेताओं के दखल के चलते यह काम नहीं हो पा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: