Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पांच साल तक भ्रष्टाचार और अब विकास की बात

इंदौर/दमोह. कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भाजपा पर मुद्दों से भटकने और जनता को भ्रमित करने का आरोप जड़ते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जो लोग सत्ता में बैठे थे उन्होंने पांच साल भ्रष्टाचार चालू रखा और अब चुनाव के समय विकास की बात कर रहे है।

इंदौर के दशहरा मैदान पर श्री गांधी ने लोगों से कहा कि वे ऐसी सरकार चुने जो आपके व प्रदेश के विकास के लिए काम करें तथा इंदौर व मध्यप्रदेश को दुनिया के नक्शे पर एक अलग पहचान दिला सके। अपने 10 मिनट के भाषण में राजनैतिक मुद्दों को परे रखते हुए श्री गांधी ने लोगों को दिल को छू लेने वाली बात कही। उधर दमोह में जिले के चारों प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभा में राहुल ने सवाल किया कि भाजपा को चुनाव के दौरान ही आतंकवाद का मुद्दा क्यों याद आता है।

वह आरोप लगाती है कि यूपीए आतंकवाद से नहीं लड़ता लेकिन एनडीए सरकार के दौरान भाजपा ने ही आतंकवादियों को जहाज में सम्मानपूर्वक कंधार ले जाकर छोड़ा था। बाद में इन्हीं आतंकवादियों ने देश और दुनिया के कई भागों में हमले किए। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि सड़क-बिजली-पानी की ही व्यवस्था नहीं करने वाली सरकार को क्या आप चुनेंगे?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: