Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सुरक्षा-विकास पर खोला मोर्चा

विदिशा. lk लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने केंद्र की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर देश की आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं से निपटने में विफल केंद्र सरकार मालेगांव बम विस्फोट मामले में एक साध्वी को गिरफ्तार कर इसे हिंदू आतंकवाद करार दे रही है।

इस बीच सागर में एक अलग चुनावी सभा में श्री आडवाणी बोले-भारत में भी अमेरिका की तरह चुनाव व्यवस्था होनी चाहिए, जहां एक ही मंच पर दोनों पार्टियों भाजपा-कांग्रेस के नेता उपस्थित हों और हर मुद्दे पर अपनी बात जनता के सामने रख सकें। श्री आडवाणी शनिवार को विदिशा के पीतांबर मिल चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के वित्त मंत्री राघवजी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार और मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान भी उपस्थित थे। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले विदिशा से श्री आडवाणी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने व्यवस्था विरोधी वोट की बात को नकारते हुए कहा कि अच्छे काम के लिए जनता को मतदान के जरिए सरकार को पुरस्कृत करने और गलत काम करने वाली सरकार को दंडित करने का अधिकार हासिल है। किसी विधायक के प्रति जनता की नाराजगी हो सकती है, लेकिन परिसीमन के कारण निर्वाचन क्षेत्र की सीमा और आरक्षण बदलने से यह काफी हद तक दूर हो गई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि काम के आधार पर प्रदेश की जनता भाजपा को एक मौका और देगी। इस बारे में उन्होंने सभा के दौरान ही उपस्थित जनसमूह से नारे लगवाए कि ‘मप्र की आवाज, फिर भाजपा-फिर शिवराज।’ इसी तरह उन्होंने मतदान की महत्ता बताते हुए युवाओं से हाथ उठवाकर जानना चाहा कि सभा में पहली बार वोट देने वाले कितने मतदाता हैं। उन्होंने विदिशा के मतदाताओं से अपील की कि वे इस बार 75 फीसदी मतदान करने का रिकार्ड बनाएं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जब दो दिन पहले छत्तीसगढ़ में उन्होंने साध्वी को गिरफ्तार करने के मामले का जिक्र किया तो अगले ही दिन प्रधानमंत्री ने मुझसे बात की। इसपर मैंने प्रधानमंत्री को दो टूक कह दिया कि आप साध्वी द्वारा नासिक के जज के सामने पेश शपथ पत्र को पढ़कर उसका उत्तर दे दें।

उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने अपने शपथ पत्र में खुद स्वीकार किया है कि जिस मोटर साइकिल का उपयोग मालेगांव बम विस्फोट में होने की बात आ रही है,उसे वे काफी पहले ही बेच चुकी थीं। फिर उन्हें गैर कानूनी तरीके से सोलह दिन तक बंदी बनाकर रखा गया। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट की गई और प्रताड़ित किया गया। महिला साध्वी की सुरक्षा के लिए कोर्ट के आदेश के बावजूद किसी महिला पुलिस कर्मी को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात नहीं किया गया। सभा को मुख्यमंत्री और राघवजी ने भी संबोधित किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: