Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

क्यों पीछे रह गया इंदौर

इंदौर. rahul पार्टी महासचिव की हैसियत से पहली बार इंदौर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश में सत्ता में बैठे लोगों से सीधा सवाल करते हुए कहा क्या कारण है कि केंद्र की भरपूर मदद के बावजूद इंदौर विकास के मामले में हैदराबाद, अहमदाबाद बेंगलुरू, पूना और लुधियाना जैसे शहरों की कतार में शामिल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा यदि म.प्र. को आगे बढ़ाना है और प्रगति लाना है तो फिर इंदौर जैसे शहरों का विकास हर हालत में करना होगा।

शनिवार शाम दशहरा मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने भाजपा पर मुद्दों से भटकने और जनता को भ्रमित करने का आरोप जड़ते हुए कहा प्रदेश में जो लोग सत्ता में बैठे थे उन्होंने पांच साल भ्रष्टाचार चालू रखा और अब चुनाव के समय विकास की बात कर रहे हैं। अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को सभा में मौजूद लोगों से रूबरू कराते हुए वे बोले आप ऐसी सरकार चुनें जो आपके व प्रदेश के विकास के लिए काम करे तथा इंदौर व मध्यप्रदेश को दुनिया के नक्शे पर एक अलग पहचान दिला सके।

श्री गांधी ने इंदौर से पार्टी प्रत्याशियों संजय शुक्ला, सुरेश सेठ, अश्विन जोशी, गोविंद मंघानी, शोभा ओझा, जीतू पटवारी, तुलसी सिलावट, सत्यनारायण पटेल को मंच पर बुलाकर लोगों से मुखातिब करवाया। जनसंपर्क में व्यस्त होने के कारण अंतरसिंह दरबार सभा में नहीं पहुंच पाए थे। स्वागत भाषण शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने दिया। आभार जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत पाल ने माना।

छह साल की निकिता से मिले, घर भी गए
सभा समाप्त होते ही श्री गांधी दशहरा मैदान से निकले तो 20- महावरनगर, मेन रोड के ‘निकिता भवन’ के सामने, स्कूल से आ रही 6 साल की निकिता और बुआ रेणू ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया। इस पर उन्होंने रुककर दोनों से हाथ मिलाया। श्री गांधी ने बच्ची का नाम पूछकर कहा मैं आपके घर चल सकता हूं। इस पर निकिता ने घर की ओर इशारा किया।

चुन्नीलाल गोठवाल के इस मकान में पहुंचते ही श्री गांधी ने पहले तो परिवार का अभिवादन किया फिर काम-काज के बारे में भी पूछा। श्री गांधी ने यहां करीब 10 मिनट बिताए। पहली मंजिल से ही सड़क पर खड़े लोगों का अभिवादन किया और फिर गाड़ी में बैठ गए। निकिता और उसके चाचा योगेश गोठवाल ने बताया बहुत खुशी हुई उनसे मिलकर, जो उन्होंने हम जैसे आम आदमी को इतना सम्मान दिया।

राहुल गांधी अचानक पहुंचे झोपड़े में श्री गांधी इंदौर के दशहरा मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। उनका काफिला जब एरोड्रम थाने के सामने से मुड़ा तो कुछ आगे तंग बस्ती न्यू पंचशीलनगर के कुछ लोग उनका अभिवादन कर रहे थे।

श्री गांधी को श्री पचौरी ने बताया यह क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला का है। तब श्री गांधी ने काफिला रुकवाया और एक वृद्ध से मिलकर नाम पूछा। वृद्ध ने अपना नाम बंसीलाल सुमन बताया। उससे बात करते हुए राहुल बस्ती की ओर पैदल बढ़े। तीन- चार सौ फीट चलने के बाद बंसीलाल का मिट्टी की दीवार और टिन की छत से बना झोपड़ा आ गया। घर में बंसीलाल की पत्नी शकुंतला और पोता-पोती थे। राहुल ने अंदर जाकर परिवार और स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इसके बाद राहुल अभिवादन करते हुए सड़क पर आए और उनके कार में बैठते ही काफिला हवाई अड्डे की ओर मुड़ गया।

..और मुख्यमंत्री नहीं आए
राहुल झोपड़े में खड़े रहकर उससे बात करने लगे तब बंसीलाल ने उन्हें बताया कि तीन माह पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बस्ती में आए थे। कहा था कि आप लोगों को जल्द ही पक्के मकान मिल जाएंगे और दीपावली पर वे खाना खाने आएंगे पर अब तक नहीं आए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: