Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बाईस कर्मचारियों को नोटिस

जयपुर. चुनाव ड्यूटी की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन ने शनिवार को मतदान दलों में नियुक्त होने वाले मतदान अधिकारियों (द्वितीय) के लिए लगाए गए प्रशिक्षण शिविर से गैर हाजिर रहे 22 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं।

जिलें में विधानसभा चुनाव पूरे कराने के लिए 22 हजार कर्मचारी व अधिकारी लगाए जाने हैं। इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को मतदान अधिकारियों (द्वितीय) को इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान, मानविकी पीठ, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल व गुरुनानक भवन संस्थान में प्रशिक्षण दिया गया।

इन्हें मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कंट्रोल यूनिट के प्रभार का प्रशिक्षण दिया गया। जिला कलेक्टर प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने वाले तथा काम में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण आज
एरिया मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को रविवार को बिड़ला सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता केंद्र सहायकों को भी रिटर्निग अधिकारी प्रशिक्षण देंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: