|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
चर्चा थी कि हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘कर्ज’ का बॉक्स ऑफिस हश्र देख स्टूडियो 18 ने अपने प्रोजेक्ट ‘हे गुज्जू’ से हाथ खींच लिए हैं। अब पता चला है कि इसकी स्क्रिप्ट पर नए सिरे से काम चल रहा है और फिल्म के नायक हिमेश ही होंगे।
यही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई है। यहां पल-पल समीकरण बनते-बिगड़ते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि ‘कर्ज’ का हश्र देखकर स्टूडियो 18 ने अपने प्रोजेक्ट ‘हे गुज्जू’ से हाथ खींच लिए हैं। सतीश कौशिक निर्देशित इस फिल्म में हिमेश रेशमिया नायक थे। अब खबर यह है कि यह प्रोजेक्ट बंद नहीं हुआ है, बस स्क्रिप्ट के स्तर पर इसमें मामूली फेरबदल करने की जरूरत बताई जा रही है। स्टूडियो 18 की इस बदले तेवर के पीछे ‘कर्ज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताया जा रहा है।
लेकिन कहते हैं न कि बगैर चिंगारी धुआं उठ ही नहीं सकता। अब स्टूडियो 18 नए सिरे से स्क्रिप्ट तैयार करवा रहा है। हिमेश की फिल्म ‘कर्ज’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं का दावा करने वाली स्टूडियो 18 की प्रवक्ता प्रीति साहनी कहती हैं, ‘सतीश कौशिक और हिमेश की क्षमता पर हमें कोई संदेह नहीं है। हम तो बस स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे, इसीलिए इस पर नए सिरे से काम हो रहा है। हम उनके साथ ही फिल्म बनाएंगे, लेकिन हो सकता है कि उसका विषय कुछ नया हो।’