Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

अगले माह सस्ती होंगी सब्जियां

रायपुर. शास्त्री बाजार में स्थानीय सब्जियां आने के बावजूद रेट में अपेक्षित गिरावट नहीं हो रही है। शहर से सटे गांवों से फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैगन, मूली, टमाटर, पालक, मिर्ची, लौकी आने लगी है। तापमान गिरते ही स्थानीय आवक से बाजार हरा-भरा हो गया है, वेरायटियां भी खूब मिल रही हैं। इसके बावजूद नवंबर में गिरावट की संभावना कम है।

शास्त्रीबाजार थोक सब्जी विक्रेता संघ के सचिव हरीश बावरिया ने बताया कि स्थानीय आवक बढ़ी है पर सीजन के साथ ही लोकल सब्जियां बाहर जाने लगी हैं जिसके कारण बाजार में सब्जियों की भारी आवक तक रेट में गिरावट नहीं आएगी। हालांकि चुनाव के बाद परिवहन व्यवस्था चालू होने से महाराष्ट्र, नाशिक व छिंदवाड़ा से सब्जियां पहुंचने लगी हैं, जिसके कारण दिसंबर से सब्जी के रेट में गिरावट की उम्मीद की जा सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: