Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

तेल का दाम घटाने ट्रेलर मालिक भी अड़े

रायपुर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई कमी के बाद दाम घटाने की मांग को लेकर राज्य के ट्रांसपोर्टरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। ट्रक मालिकों के बाद ट्रेलर एसोसिएशन ने भी दाम कम नहीं होने पर हड़ताल का ऐलान किया है।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है, किसी भी दिन मालवाहकों के पहिए जाम हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ ट्रक आनर्स एसोसिएशन इस मुद्दे पर एक हैं। दोनों संगठनों ने मूल्य में कमी के लिए केंद्र को चेताया है। ट्रेलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आव्हान पर राज्य में भी पहिए जाम करने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा से मुलाकात की थी। उनसे कहा गया था कि जब कच्चे तेल की कीमत बढ़ाई गई थी, तब देशभर में मूल्य वृद्धि की गई थी। अब जब क्रूड आयल के दाम घटे हैं, तो कीमतें घटाई जानी चाहिए। ट्रक एसोसिएशन के सचिव भूपेंदर सिंह ने बताया कि क्रूड आयल की कीमत 150 बैरल प्रति डालर से 50 बैरल प्रति डालर हो गई है लेकिन इसके बाद भी सरकार ने अभी तक डीजल के रेट कम नहीं किए हैं। ट्रक मालिकों की हालत यह है कि वे अपनी ट्रकों की किश्त भी नहीं भर पा रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: