Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

फर्जी वोटिंग, 11 पर एफआईआर

रायपुर/राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी. बीजापुर और राजनांदगांव जिले में फर्जी मतदान की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने मतदान दलों के 11 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। बीजापुर के झारीमरका और राजनांदगांव जिले के मोहला-मानपुर विस क्षेत्र के ग्राम मूचर व दोरदे में फर्जी मतदान का मामला फूटा है।

नक्सल इलाके के इन बूथों में कर्मचारी मतदान कराने गए ही नहीं और खुद वोट डालकर रिपोर्ट दे दी। इसे चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने ऐसे प्रकरण में लिप्त सभी कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों में जांच के लिए अलग टीमें भेजी जा रही हैं। राजनांदगांव जिले के लिए रायपुर कमिश्नर और बीजापुर के लिए बस्तर कमिश्नर को जांच कराने कहा गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. आलोक शुक्ला ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसमें रिर्ट्िनग आफिसर और सहायक रिर्ट्िनग आफिसर को भी निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। राजनांदगांव के जिला निर्वाचन अधिकारी संजय गर्ग ने संबंधित कर्मचारियों का निलंबन आदेश आज ही जारी कर दिया है। बीजापुर में कल तक आदेश जारी होने की संभावना है। मोहला इलाके के 11 कर्मचारी-अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

ताला लगा होना बताया
फर्जी मतदान की जांच के लिए भेजे गए मोहला एसडीएम राजेश टोप्पो ने मूचर और दोरदे बूथ के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वे लोग मतदान कराने पहुंचे तो केंद्र बनाए गए स्कूलों में ताला लगा था। इस कारण उन लोगों ने बाहर ही टेबल कुर्सी लगाकर मतदान करा दिया।

ये हुए निलंबित
राजनांदगांव जिले के मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के मूचर बूथ के पीठासीन अधिकारी अलखराम साहू, मतदान कर्मी सुरेश कुमार सहारे, खिलेंद्र डहरिया, मोहनलाल ठाकुर व वन रक्षक रमेश साहू। दोरदे बूथ के पीठासीन अधिकारी राजेंद्र शर्मा, मतदान कर्मी शिवकुमार मेश्राम, दिलीपकुमार रावत, श्यामलाल रजक और वन रक्षक मोहनलाल सोनी। इनके अलावा क्षेत्र के जोनल अफसर मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एएम खान को भी निलंबित किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: