|
News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. प्रथम चरण के मतदान के दौरान जिन केंद्रों पर वोट नहीं डाले गए थे, वहां 24 नवंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि इन केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
पुनर्मतदान सात विधानसभा क्षेत्रों के 33 केंद्रों पर होगा। अंतागढ़ विधानसभा के सात केंद्र अमोदी, आमाकोट, कोरेगांव, जेठेगांव, मंदागांव, कामता और बड़ेपिंजोली। भानुप्रतापपुर के दो केंद्र हिलचुन और कोपाकटेल। नारायणपुर के सात केंद्र रेंगागोंदी, हंगवा, तोतर, आदनार, नाहकानार, तुमड़ीबाला और कुधुर। चित्रकोट विधानसभा के तीन केंद्र हर्राकोडेर, अमलीधार और कुकानार। दंतेवाड़ा के छह केंद्र हांदावाड़ा, पंडेवार, कुपेर, मंगनार, किडरीरास और मूलेर।
कोटा के सात केंद्र गोगुंडा, गोंदपल्ली, पोरदेम, मारोकी, मिचवार, चित्तलनार और गोरखा। बीजापुर के एक केंद्र जारामरका में पुनर्मतदान होगा। डा. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि दूसरे चरण के केंद्रों में पुनर्मतदान का फैसला बाद में होगा।