|
भोपाल.
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनशक्ति पार्टी की प्रमुख उमा भारती ने कहा है कि उनका सिर्फ एक ही मकसद है, भाजपा को सत्ता से दूर रखना।
उमा ने कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो मैं राजनीति को छोड़कर केदारनाथ चली जाऊंगी। उनका उद्देश्य अपनी पार्टी को जिताना नहीं बल्कि भाजपा को हराना है। उमा के 215 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
राज्य के 12 से कुछ अधिक विधानसभा सीट पर उमा ने भाजपा से निकाले गए नेताओं को खड़ा कर बीजेपी की मुश्किले बढ़ा दी हैं। राज्य में विधानसभा की 230 सीटों के लिए 27 नवंबर को मतदान होना है।