Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

यहां जीवित हो उठेंगे महाभारत के दृश्य

कुरुक्षेत्र. महाभारत का युद्ध कितने बड़े स्तर पर लड़ा गया था, इसमें किस तरह के हथियारों का प्रयोग हुआ था? हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बनने जा रही ‘महाभारत गैलरी’ ऐसे सवालों समेत महाभारत से जुड़ी अन्य जिज्ञासाओं को शांत करेगी। कृष्णा संग्रहालय में करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाली इस मल्टी मीडिया गैलरी का निर्माण एक वर्ष में पूरा होगा।

संग्रहालय के डायरेक्टर व पुरातत्वविद राजेश पुरोहित ने बताया कि यह गैलरी महाभारत की शुरुआत और महाभारत ग्रंथ के जन्म जैसे तमाम रहस्यों से पर्दा उठाएगी। गैलरी बनाने की जिम्मेदारी कैलिडोस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लि. को दी गई है। इसके लिए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ने हरियाणा पर्यटन विभाग को अनुदान दिया है।

जीवंत प्रदर्शनी : इस गैलरी के साथ यहां गीता गैलरी भी होगी, जिसमें कृष्ण-अजरुन संवादों को सुना जा सकेगा। गैलरी में भगवान कृष्ण का विराट रूप दर्शकों के लिए खास होगा। इस के अलावा अज्ञातवास व लाक्षागृह का भी जीवंत दृश्य प्रदर्शित किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: