Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

ओबामा के नक्शे-कदम पर कई उम्मीदवार

नई दिल्ली. नई दिल्ली के कई प्रत्याशी अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं। वे ओबामा के लिए ‘भाग्यशाली’ साबित हुई हनुमान जी की मूर्ति और अन्य धार्मिक निशानियां अपने पास रखने लगे हैं।

इन उम्मीदवारों को यकीन है कि जिस तरह ओबामा के लिए हनुमानजी शुभ साबित हुए हैं, उसी तरह उनकी भी चुनावी नैया पार लगा सकते हैं। वे एकाएक अतिशय धार्मिक हो गए हैं। हनुमानजी की मूर्ति के साथ ही वे हनुमान चालीसा और दूसरे दैवीय चिन्ह भी साथ रखने लगे हैं। कुछ ने गायत्री मंत्र को अपने मोबाइल की कॉलर टोन बना लिया है तो चुनाव में ‘शुभ-लाभ’ के लिए कुछ प्रत्याशी जगह-जगह हवन करा रहे हैं। इन दिनों उन्हें दैवीय कृपा की सख्त जरूरत पड़ रही है।

आत्मविश्वास के लिए हनुमान चालीसा
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ खड़े भाजपा प्रत्याशी विजय जॉली कहते हैं कि वे हमेशा अपने पास हनुमान चालीसा रखते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बना रहता है और वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त रहते हैं।

इतनी शक्ति हमें देना दाता..
कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिंह विधूड़ी को भी ईश्वरीय आशीर्वाद का महत्व मालूम चल गया है। वे बताते हैं कि प्रचार पर रवाना होने से पहले वे भगवान का नाम लेना नहीं भूलते। इससे उन्हें ताकत मिलती है। यह अंधविश्वास का नहीं, निजी विश्वास का मामला है। बात यहीं तक नहीं है, विधूड़ी ने मोबाइल पर इतनी शक्ति हमें देना दाता..कॉलर ट्यून भी सेट कर रखी है।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी विजय कुमार मल्होत्रा के पूजा-पाठ करते फोटो अक्सर अखबारों में छपे दिखते हैं। मल्होत्रा के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन और जगदीश मुखी ने हाल ही में हवन-पूजन भी कराए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: