|
Sports
Other Sports Other Sports हांगकांग. फंट्र नाइन के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह लगातार दूसरा खिताब जीतने से चूक गए। अंतिम राउंड में 69 का कार्ड लगाने वाले जीव 11 अंडर 269 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर रहे।
तीसरे राउंड तक जीव संयुक्त चौथे स्थान पर चल रहे थे। दो अन्य भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा संयुक्त 19वें तथा गौरव घई संयुक्त 48वें स्थान पर रहे। ताईवान के लिन वेंग टेंग ने प्ले ऑफ में इटली के फ्रांसिस्को मोलिनारी व रोरी मैकलोरी को हराकर खिताब जीता।
अंतिम राउंड के बाद इन तीनों का स्कोर 15 अंडर था। तीसरे राउंड के बाद शीर्ष पर चल रहे ओलिवर विल्सन ने हालांकि अच्छी शुरुआत कर खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए थे, लेकिन 15वें, 16वें व 17वें होल की लगातार बोगी के कारण वे पिछड़ गए।