Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

कमान अस्पताल की कैंटीन में गैंगरेप

पंचकूला. चंड़ीगढ़ में पंचकुला के कमान अस्पताल में 40 साल की महील मरीज के साथ गैंग रेप का मामला कुला थाने में दर्ज होने के बाद, पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई। जांच में यह पाया गया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। उसके बाद महिला की सिनाख्त पर अस्पताल के ही तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला ने बताया कि इलाज के दौरान अस्पताल के ही तीनों कर्मचारियों ने उससे जबरजस्ती मुंह काला किया, और मोबाइल में भी इस घटना को कैद किया।

इसके पहले शनिवार को रामगढ़ की रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला ने कमान एरिया के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने और दो पर छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार को वह सुबह 10.00 बजे चंडीमंदिर के कमान एरिया में दवा लेने गई थी।

जब वह यहां से दवा लेने के बाद घर जाने लगी तो अस्पताल के सर्जिकल डिपार्टमेंट में कार्यरत हातम सिंह, र्न्िसग असिस्टेंट खान और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की। कुछ समय बाद आरोपी उसे कमान एरिया की कैंटीन में ले गए। महिला का आरोप है कि एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और दो अन्य ने छेड़खानी। उसने बताया कि किसी तरह वह अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी।

महिला की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका पति एयरफोर्स में कार्यरत है। कुछ ही दिन पहले उसकी ट्रांसफर गुजरात के जामनगर में हो गई है। महिला रामगढ़ में अपने दो बच्चों के साथ रह रही है।

उधर, इस मामले के सबूत जुटाने के लिए रविवार को पुलिस ने कमान एरिया की कैंटीन में जाकर जांच की। यहां पर किसी ने भी इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इस बारे में एसपी संदीप खिरवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Dr Ashok Kumar Sharma
Tuesday, 25th Nov 2008, 7:29
I am feeling pain in India, Some Economical Indians are doing & growing Injustice openaly, but Court is Like a body of Deth.. our Ministers is doing over expences in his improvement not for country,they are doing weak to India, pooerest persons growing fastly by the suport of Injustics... who is doing fresh to India....