|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. हरियाणा के राज्यपाल डॉ. ए.आर. किदवाई ने रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण संग्रहालय में पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली देश में अपनी तरह की पहली डिजिटल गैलरी का शिलान्यास किया। इस गैलरी से महाभारत और श्रीमद् भगवत गीता को मल्टीमीडिया के माध्यम से दर्शाया जा सकेगा।
राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए बनाए जाने वाले तीन मंजिला भवन को इस प्रकार डिजाइन किया जाए कि यह अपने आप में अनूठी किस्म का हो। यह भवन श्रीकृष्ण म्यूजियम और पैनोरमा भवन के बीच बनाया जाएगा।
प्रतिमा का अनावरण
चंडीगढ़. राज्यपाल डॉ. ए.आर. किदवई ने करनाल के निकट कर्ण झील और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बीरेन्द्र नारायण चक्रवर्ती की प्रतिमा का अनावरण किया। चक्रवर्ती1967 से 1976 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। उन्होंने राष्ट्रमंडल के सचिव, नीदरलैंड में भारत के राजदूत, कोरिया न्यूट्रल नेशंस रिपट्रिएशन कमीशन के वरिष्ठ वैकल्पिक अध्यक्ष के तौर पर भी कार्य किया। वे कनेडा में भारत के उच्चयुक्त रहे और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 16वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1962 से 1965 के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया।
कोई चुनौती नहीं
चंडीगढ़. करनाल की कर्णझील पर प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस को किसी भी पार्टी सेकोई चुनौती नहीं है। लोस चुनावों में कांग्रेस विकास और विश्वास के बलबूते प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी। बिजली की दिक्कत पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल में प्रदेश बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा। यमुनानगर के बिजली संयन्त्र से 600 मेगावाट बिजली मिलनी आरम्भ हो गई है और अगले साल तक 1200 मेगावाट बिजली खेदड़, हिसार के संयन्त्र से मिलनी आरम्भ हो जाएगी।