Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

रुपए नहीं दिए तो मां को जला डाला

बिलासपुर. रिक्शा खरीदने के लिए रुपए देने से इनकार करने पर शराब के नशे में धुत युवक ने अपनी वृद्ध मां पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। वृद्धा सिम्स की बर्न यूनिट में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। सिम्स से मेमो आने के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा।

सिम्स चौकी पुलिस के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतियापारा, शिव चौक निवासी गंगाबाई पति मधु गढ़ेवाल (65) का पुत्र राधेश्याम शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब पीकर घर में विवाद करता था। शनिवार की रात 8 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वह रिक्शा खरीदने के लिए अपनी मां से रुपए मांगने लगा। पहले तो उसने आनाकानी की, पर जब राधेश्याग गाली-गलौज करने लगा, तो उसने अपने पास से 1 हजार रुपए उसे दिए। वह संतुष्ट नहीं हुआ तथा और रुपए की मांग करने लगा।

वृद्धा इससे ज्यादा रकम न होने की बात कहकर रोने लगी। इससे वह नाराज हो गया और घर के अंदर रखा मिट्टी तेल का डिब्बा उठा लाया। उसने अपनी मां पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग की तपिश से वह तड़पने लगी। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए। जैसे-तैसे उन्होंने आग बुझाई और वृद्धा को सिम्स ले गए। सिम्स चौकी प्रभारी जय राठौर ने उसका बयान लिया और सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: