Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessDalal Street Dalal Street

बाजार पूंजी में 30,000 करोड़ का नुकसान

भारी उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते के बावजूद शेयर बाजार की टॉप टेन कंपनियों की चार कंपनियां अपनी बाजार पूंजी में इजाफा करने में सफल रहीं। हालांकि बची हुई कंपनियों की बाजार पूंजी में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। 21 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में टॉप टेन कंपनियों की बाजार पूंजी में 30,474 करोड़ रुपये की चपत लगी।

बीते हफ्ते कारोबार खत्म होने के बाद टॉप टेन कंपनियों की कुल बाजार पूंजी 9,50,253 करोड़ रुपये आंकी गई, जो पिछले हफ्ते 9,80,727 करोड़ रुपये थी। बाजार पूंजी में नुकसान उठाने वाली कंपनियों में सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी को सबसे अधिक 11,874 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा। साथ ही एमएमटीसी की भी बाजार पूंजी बीते हफ्ते 8,604 करोड़ रुपये कम हुई। टेलीकॉम की शीर्ष कंपनी भारती एयरटेल की बाजार पूंजी में 5,890 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूंजी में 3,336 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। यह घाटा इन दस कंपनियों को हुए नुकसान का करीब 10 फीसदी है।

वहीं दूसरी तरफ तीन सार्वजनिक कंपनियों और एक निजी कंपनी की बाजार पूंजी में इजाफा हुआ है। इन कंपनियों में सार्वजनिक क्षेत्र की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई),एनटीपीसी और भेल शामिल हैं, जिनकी बाजार पूंजी बढ़ी है। साथ ही निजी कंपनी आईटीसी भी बाजार पूंजी में बढ़त बनाने वाली कंपनियों की फेहरिस्त में शामिल होने में सफल हुई।

एसबीआई ने बीते हफ्ते अपनी बाजार पूंजी में 828.52 करोड़ रुपये जोड़े। वहीं इस दौरान एनटीपीसी 824 करोड़, आईटीसी 170 करोड़ और भेल 56 करोड़ रुपये से अपनी बाजार पूंजी बढ़ाने में सफल रही। कमजोर वैश्विक संकेतों और बिकवाली के दबाव के असर से बीते हफ्ते सेंसेक्स 470 अंक गिरा। हालांकि हफ्ते के अंतिम दिन बढ़त बनाने में सफल होने के बाद 8,915.21 अंकों पर बंद हुआ।

टॉप टेन कंपनियों में नुकसान उठाने वालों में से एक इन्फोसिस की बाजार पूंजी में 1,898 करोड़ रुपये की चपत लगी। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी को बाजार पूंजी में 748.61 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। हालांकि 3 हजार रुपये से अधिक का नुकसान उठाने के बावजूद हमेशा की तरह रिलायंस इंडिस्ट्रीज पहले स्थान पर कब्जा जमाने में सफल रही। कंपनी की कुल बाजार पूंजी 1,77,421.22 करोड़ रुपये आंकी गई। ओएनजीसी की बाजार पूंजी 1,47,593 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल की 1,17,518 करोड़ रुपये दर्ज की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: