|
जालंधर
लायलपुर खालसा कॉलेज में कॉमर्स विभाग के बिजनेस क्लब की तरफ से करवाई गई स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। रविवार को खत्म हुए दो दिवसीय खेल मुकाबलों में क्रिकेट व बास्केटबॉल मुकाबले करवाए गए। मुकाबलों में कॉमर्स डिपार्टमेंट की आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
लड़कों के क्रिकेट मुकाबलों में सभी टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, जिसमें लोटो टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों के क्रिकेट मुकाबलों में बिंदास टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल मुकाबलों में पंजाबी पैकर्स टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह रंधावा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया व उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेने की प्रेरणा दी।
उन्होंने बताया कि पढ़ाई जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन खेलों में भी यूथ को आगे आना चाहिए और समाज में तेजी से फैल रही नशे की बीमारी को दूर करना चाहिए। उनके साथ कामर्स डिपार्टमेंट के हैड जीके जैन, रशपाल सिंह, हरप्रीत कौर, सुखदीप सुखी व विक्रम मौजूद थे।