|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh पंचकूलावीरवार रात सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में रिक्शा पर 80 वर्षीय वृद्ध को लाया गया और कुछ समय पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की शिनाख्त मनीमाजरा के प्रेम सिंह के तौर पर हुई। अस्पताल के डॉक्टरों ने मनीमाजरा पुलिस को सूचना दी पर पुलिस एक दिन के बाद यहां पहुंची।
वीरवार को अलग-अलग हादसों में मरे करीब 6 लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखे गए थे। सेक्टर-6 की मॉर्चरी में चार शव रखने की क्षमता है। अधिक शव आने पर कुछ को फ्रिज से बाहर रखना पड़ा। वृद्ध के शव को कोई हाथ लगाने का प्रयास नहीं कर रहा था। पुलिस ने उस रिक्शा चालक की तलाश करने का प्रयास नहीं किया जो प्रेम को घायल अवस्था में अस्पताल में छोड़ गया था।