|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
बिग बॉस में कुछ हफ्ते बहुत मजेदार गुजरे, लेकिन आखिरी दो सप्ताह में ऐसा माहौल था कि लोगों को वोट न करने का निवेदन करना पड़ा। गटर से निकलने का यही रास्ता था। अंदर का माहौल दलदल की तरह था। यह अनुभव है बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकी पूर्व मिस वल्र्ड डायना हेडन का। बिग बॉस शो अब खत्म हो चुका है, लेकिन रविवार को यूटी गेस्ट हाउस में उन्होंने बिग बॉस के घर के कई राज से परदे उठाए।
सभी ने दिया धोखा :
डायना बताती हैं, ‘मुझे जुल्फी ने धोखा दिया, राजा से बहुत निराशा मिली, राहुल का स्वार्थ सामने आते देर नहीं लगी। मोनिका ने छोटी-छोटी चीजों के लिए मुझसे झूठ बोला। एक करोड़ नजदीक आते-आते माहौल ऐसा हो गया कि एक-एक दिन काटना मुश्किल था। आशुतोष ने तीन लड़कियों को संतरा खिलाया लेकिन टीवी चैनल ने जो सीन दिखाया उसमें सिर्फ मुझे लिया।
जब बाहर आई तो पता लगा कि आशुतोष के साथ रिश्ते का इतना बड़ा मुद्दा बन गया है। चैनल यह सब अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए किया। लेकिन शो का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि मेरी हिंदी सुधार आ गया। इसे सुधारने में आशुतोष का बड़ा हाथ है। ’
आशुतोष ही था सही विजेता:
डायना बताती हैं, ‘आशुतोष ही पूरी टीम में विजेता बनने के लायक था। उसके बिना और कोई नाम नहीं लिया जा सकता। वह बहुत ईमानदार और सच्च इंसान है। इतना सिंपल है कि जैसा ऊपर से दिखता है, वैसा ही अंदर से है। इन्हीं गुणों के कारण वह बिग बॉस जीतने में कामयाब हो सका। ईमानदारी के कारण ही मैं आखिरी दिन तक उसे जीत के लिए सपोर्ट करती रही। लेकिन वह ड्रामेबाजी में भी नंबर वन है। देबोजीत, संभावना और आशुतोष मेरे अच्छे दोस्त हैं और बिग बॉस के घर से बाहर भी हम मिलते हैं।’
नहीं करूंगी फिल्में :
‘मैं अब फिल्मों में काम नहीं करूंगी और टीवी प्रोग्रामों पर अपना ध्यान केन्द्रित रखूंगी’, कहना है डायना हेडन का। इस कारण है, वह फिल्मों से ज्यादा टीवी कार्यक्रमों में काम करना पसंद करती हैं।