Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

अगवा लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

कुरुक्षेत्र. गोबिंदगढ़ से कुछ दिन पूर्व बहला फुसला कर अगवा की गई लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व गोबिंदगढ वासी नीटू काल्पनिक नाम अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी लड़की को सुभाष नामक युवक शादी का झांसा देकर ले गया है। जिस पर पुलिस ने सुभाष के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस ने बीती रात सुभाष को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा उसका साथ देने के आरोप में राकेश व फूलवती को भी गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोप लगाया कि सुभाष उसे शादी का झांसा देकर ले गया था। इस दौरान सुभाष ने उसकी मर्जी के बिना उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में भी केस दर्ज किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: