|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior करैराविकास की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र और प्रदेश में क्या विकास किया, वह तो नजर ही नहीं आता है। आज भी गड्डों में सड़क है, बिजली को लोग तरस रहे हैं, फिर भी भाजपा यह कहते नहीं थक रही कि उन्होंने प्रदेश में विकास किया है। भाजपा को विकास यात्रा नहीं बल्कि क्षमायात्रा निकालनी चाहिए थी।
यह आरोप केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करैरा से कांग्रेस प्रत्याशी बाबू रामनरेश के समर्थन में डेनिडा चौराहे पर आयोजित आमसभा में भाजपा पर लगाए। श्री सिंधिया ने कहा कि इंदिरा गांधी का सपना था कि देश की हर महिला शिक्षित हो ताकि वह अपने परिवार के साथ देश के विकास में सहयोगी बन सके। इसलिए मेरा आग्रह है कि मतदान में प्रत्येक महिला भाग लेकर देश की लोकतंत्रीय प्रणाली में अपने मनचाहे प्रत्याशी को चुने।
श्री सिंधिया ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हर मुद्दे पर, फिर चाहे बात सड़क की हो या बिजली की, प्रदेश सरकार को भरपूर सहयोग प्रदान किया। बावजूद इसके प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार को कोसती है । उन्होंने कहा कि करैरा में लोग आज भी पानी, सड़क और बिजली के लिए तरस रहे हैं, फिर भी भाजपा के नेता यह कहते नहीं थक रहे हैं कि उन्होंने विकास किया है।
श्री सिंधिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र से े कांग्रेस और आपकी सेवा करने वाले विधायक चुनकर मेरे हाथ मजबूत करें, ताकि आपके क्षेत्र का सही मायनों में विकास हो सके।