Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

एलआईसी की देशव्यापी हड़ताल आज

जालंधर. वेतन संशोधन के मुद्दे पर आल इंडिया इम्पलाईज एसोसिएशन की ओर से घोषित दो घंटे की देशव्यापी हड़ताल में नादर्न जोन इंश्योरैंस इम्पलाईज एसोसिएशन (एनजैडआईईए) के सभी सदस्य शामिल होंगे।

यह जानकारी सुबह एनजैडआईईए के सचिव सुरजीत लाल ने दी। सुरजीत ने कहा कि जायज वेतन की मांग पर प्रबंधकों का रवैया नकारात्मक है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्यापत है। वेतन संशोधन अगस्त 07 से देय है लेकिन 15 महीने बीत जाने के बाद भी प्रबंधकों ने इस दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: