|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior शिवपुरी. शेयर कारोबार में भारी घाटे से परेशान होकर एक व्यक्ति ने सोमवार को यहां अपने बेटे के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पूरनदास गोयल(48 साल) को शेयर कारोबार में 18 लाख रुपए का घाटा हो गया था।
इससे परिवार बहुत परेशान था। सोमवार को उसने अपने 15 साल के बेटे कपिल के साथ घर में फांसी लगा ली। पुलिस को आत्महत्या से पहले लिखी उनकी चिट्ठी मिली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि शेयर के धंधे में घाटे के कारण वे यह कदम उठा रहे हैं।