Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

नौकरी तो नहीं मिली, पर अब मिलेगी जेल

बठिंडा.बठिंडा के एक स्कूल में एक्साइज इंस्पैक्टर की भर्ती परीक्षा में बैठा एक युवक परीक्षा के दौरान उत्तर-पत्रिका लेकर भाग गया। ड्यूटी पर तैनात अफसर एस.के. सिंगला की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी नौजवान पर धारा-४क्६ आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। एक्साइज विभाग की तरफ से एक्साइज इंस्पैक्टर के पदांे के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस पर विभाग ने बठिंडा के एमएसडी स्कूल मंे टैस्ट रखा था। टैस्ट के दौरान जब तमाम आवेदक परीक्षा दे रहे थे तो एक आवेदक जगा ¨सह कथित तौर पर नकल करने का प्रयास कर रहा था। जब ड्यूटी पर तैनात परीक्षा अधिकारी एस.के. सिंगला ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपी अपनी उत्तर-पत्रिका लेकर फरार हो गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: