Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

कमेटियां लेकर विदेश भागी आंटी

होशियारपुर.मुहल्ला कमालपुर में कमेटियों का कारोबार करने वाली आंटी सुदेश कुमारी निवेशकों का 15 करोड़ रुपए लेकर फरार है। सुदेश कुमारी को फरार हुए एक साल बीत चुका है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। आंटी का घर अभी भी सूना पड़ा है, लेकिन पुलिस दबी जुवान से यह भी मानती है कि सुदेश कुमारी कहीं विदेश फरार हो चुकी है। फिर भी पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

एक साल पूवआ नवंबर माह में आंटी निवेशकों का करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई थी। 24 नंवबर को ही इन निवेशकों ने आंटी के घर धावा बोल दिया था और जिसको जो मिला उठा कर ले गए थे। गौरतलब है कि पिछले एक साल से आंटी के अचानक भूमिगत हो जाने से शहर के सैकड़ों निवेशकों में अभी तक अफरा-तफरी मची हुई है।

ठंडा नहीं पड़ा कमेटियों का धंधा

भले ही शहर के सैकड़ों लोगों का पैसा लेकर आंटी फरार है लेकिन अभी भी शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों में कमेटियों का धंधा खूब फल-फूल रहा है। लोगों के विश्वास को चोट पहुंचा कर जब कमेटी कोई संचालक फरार हो जाता है तो लोगों की आंख तो खुलती है लेकिन थोड़ी ही देर के लिए। शहर के मुहल्ला फतेहगढ़, कमालपुर, माडल टाऊन, सिविल लाइंस, नई आबादी, प्रह्लाद नगर के अलावा अन्य कई ऐके मुहल्ले हैं, जहां लोगों ने कमेटियों में लाखों रुपए निवेश कर रखे हैं।

विदेश से भी होता कमेटियों में निवेश: शहर में अभी भी कमेटियों का धंधा बेरोक-टोक चल रहा है। स्थानीय लोगों के विदेश बैठे रिश्तेदार भी कमेटियों में पैसा निवेश करने से हिचकिचाते नहीं। एक अनुमान के मुताबिक होशियारपुर में हर साल 30-35 करोड़ रुपए कमेटियों में निवेश होता है। कबूतरबाजी के बाद सबसे ज्यादा लोग इसी व्हाईट कालर क्राइम ठगी का शिकार होते हैं।

इन आंटियों की है तलाश >> वर्ष 2000 में बहादुरपुर इलाके से एक कमेटी संचालिका करीब 50 लाख रुपए लेकर फरार हुई थी, जो अब तक नहीं लौटी।

>> 1991 में कच्च टोबा क्षेत्र से लगभग 15 लाख रुपए लेकर एक महिला फरार हुई, जिसका आज तक पता नहीं चला।

>> वर्ष 1997 में माडल टाऊन क्षेत्र से उषा रानी नामक एक महिला लाखों रुपए कमेटियों का लेकर फुर्र हुई और अब तक उसका कुछ पता नहीं चला।

>> वर्ष 1999 में शहर के मुहल्ला अशोक नगर से चिंका रानी करीब 3 लाख रुपए लेकर गायब हुई और अब तक लौटी नहीं।

>> शहर के फतेहगढ़ क्षेत्र से भी छह साल पहले एक महिला लाखों रुपए लेकर फरार हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: