Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

शादी से लौट रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास

मोगा.शादी समारोह में शामिल होकर अपने भाई और बहन के साथ मोटरसाईकल से अपने गांव लौट रही युवती का अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। युवती के साथ उसके भाई और बहन को इन हमलावर युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

युवती के विरोध करने पर युवकों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया और कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख हमलावर भाग गए। गांव महेसरी संधुआं निवासी युवती ने बताया कि रविवार को उसी गांव में रहने वाले उसकी मौसी के बेटे की शादी थी। शादी गुरू केकोठे निवासी युवती के साथ दौलतपुरा रोड़ पर स्थित चावला पैलेस में थी।

अश्लील गानों का विरोध किया था

शादी के दौरान उन्हीं के गांव के कुछ युवक शराब के नशे में उसके पास आकर अश्लील हरकतें करने लगे और पैलेस में डीजे के जरिये चल रहे गानों को रुकवा कर अपनी फरमाइश के अश्लील गाने लगवाने शुरू कर दिए। इस बात का युवती और उसके भाई ने विरोध किया जिसको लेकर युवकों के साथ उनका विवाद भी हुआ था।

शाम को युवती अपने भाई अवतार सिंह और बहन कुलबीर कौर से साथ पैलेस से मोटरसाईकल से घर लौट रही थी। गांव के बाहर कुछ युवक पहले से उनके इंतजार में खड़े थे जैसे ही उनकी मोटरसाईकल पहुंची तो युवकों ने उन हमला कर दिया। इससे वह तीनों मोटरसाईकल से नीचे जा गिरे। इसी बीच एक युवक ने आकर उसे पकड़ कर एक ओर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास कि या।

युवती के विरोध करने पर हमलावर युवक ने उसके शरीर पर नाखूनों से नोंच डाला। इस बीच हमलावर उसके भाई-बहन के साथ भी मारपीट करते रहे। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। थाना सदर में शिकायत करने पर गांव पहुंची पुलिस ने मौके पर ही युवती और उसके परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: