Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

बेंगलूर से टूटी आस, जिंदगी आपके हाथ

जालंधर. बेंगलूर (बैंगलोर) स्थित श्री सत्य साईं इंस्टीच्यूट ऑफ हायर मैडीकल साइंसिस से भी अनु के दिल के आपरेशन की आस टूट गई है। मैडीकल इंस्टीच्यूट के माहिरों का कहना है कि अनु को तुरंत आपरेशन की जरूरत है और इंस्टीच्यूट में वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी है।

अब बच्ची की जिंदगी आपके हाथ में है। उसके आपरेशन के लिए जल्द से जल्द पैसा जुटाया जाना जरूरी है, इसलिए लोगों का आर्थिक सहयोग अति आवश्यक है। वहीं, लोकल हार्ट इंस्टीच्यूट और निजी संस्थाओं से भी संपर्क किया जा रहा है।

सोढल निवासी राम कुमार की बेटी अनु के दिल में छेद है और उसके इलाज के लिए दैनिक भास्कर की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। राम कुमार गरीब होने के कारण अनु का इलाज नहीं करवा पाया है। ऐसे में अनु के फ्री इलाज के लिए बेंगलूर स्थित सत्य साईं मैडीकल इंस्टीच्यूट में संपर्क किया था।

बीमारी संबंधी सभी मैडीकल रिपोर्ट्स भी ईमेल के जरिए इंस्टीच्यूट को भेजी गई थी, लेकिन वहां रिपोर्ट देखने के बाद इलाज से मना किया गया है। अनु की हालत भी इतनी अच्छी नहीं है कि आपरेशन को लटकाया जाए। फिल्हाल अनु के इलाज को मदद मिल रही है, लेकिन वह भी अभी पर्याप्त नहीं है।

एक साल की हुई अनु

22 नवंबर को अनु एक साल की हो गई है और उसके परिजनों ने उसका जन्मदिन भी मनाया, ताकि वह उसे कुछ खुशी दे सकें। क्या आप नहीं चाहते कि अनु हर साल अपना जन्मदिन मनाए और लंबी उम्र जिए। आर्थिक सहयोग बाबत दैनिक भास्कर के कार्यालय ‘16-पुडा कांप्लैक्स, लाडोवाली रोड’ पर कैश, ड्राफ्ट या चैक मदद के लिए भेज सकते है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: