|
बीकानेर. चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. तनवीर मालावत के विरुद्ध बीछवाल पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी हरिप्रसाद पिपरालिया ने डॉ. मालावत को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस दिया है। रिटर्निग अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम ने बीछवाल थाने में मालावत के खिलाफ राजस्थान सम्पत्ति निरुपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।