|
News
International International वाशिंगटन. पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने खराब हो रही अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को सही करने के लिए कुल 7.6 अरब डॉलर का कर्ज दिया है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के उप प्रबंध निदेशक ताकतोशी काटो ने बताया कि पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक, समाजिक और तमाम तरह की समस्याओं को देखते हुए इस प्रकार का श्रृण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा पाक को कुल 7.6 अरब डॉलर का कर्ज दिया जाएगा, जिसमें से उसे तत्काल 3.1 अरब डॉलर दिया जाएगा और फिर धीरे-धीरे बाकी की राशि को दी जाएगी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में कुछ समय से आर्थिक स्थित खराब हो गई हैं, वहां के सामाजिक हालात भी ठीक नहीं चल रहे है, जिसको देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने धन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।