|
वेलिंगटन. इंग्लैंड के एंडी मोल्स को जॉन ब्रेसवेल की जगह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नया कोच बनाया गया है। मोल्स इसके पहले केन्या और स्कोटलैंड के कोच रह चुके हैं और वे इसके ठीक दो साल पहले न्यूजीलैंड के प्रांतीय टीम नार्दन डिस्ट्रिक्स में कोच का काम कर चुके हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जस्टिन वॉन ने मोल्स की नियुक्ति संबंधी जानकारी दी है। उन्होंने कहा ब्रेसवेल का अनुबंध अप्रैल 2009 में पूरा हो रहा है लेकिन वे और न्यूजीलैंड क्रिकेट इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वेस्टइंडीज के साथ अगले महीने शुरू हो रहे घरेलू सीरीज में मोल्स को ही कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
कोच बनने के बाद मोल्स ने कहा कि हम नई रणनीतियों को बनाने में लग गए हैं और उस पर पूरी तरह से अमल करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। हमारा लक्ष्य कि टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड नंबर चार या पांचवें स्थान पर जल्द ही पहुंचे।