|
शिमला. प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी समेत कई इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहने से तापमान और गिर गया। शिमला का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को यह 17.6 डिग्री सेल्सियस था।
कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा।
प्रदेश के प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
शिमला 16.2 10.6
सुंदरनगर 22.2 4.1
भुंतर 20.0 3.2
कल्पा 11.4 -1.0
मंडी - 5.0
ऊना 23.6 4.6
धर्मशाला 22.2 9.3
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)