Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

ओबामा की टीम में कई भारतीय अमेरिकी

ह्यूस्टन. अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा उप राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन के सत्ता हस्तांतरण दल में कई भारतीय-अमेरिकियों को शामिल किया गया है। ये सभी अपनी-अपनी क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। ओबामा ने अपनी टीम में कई ऐसे लोगों को भी जोड़ा है, जो उनके लंबे समय से सहयोगी रहे हैं।

पराग मेहता :

टैक्सास के पराग मेहता को अंत: सरकारी मामलों का उप निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें एशियाई-अमरीकी व प्रशांत द्वीप समेत कई अल्पसंख्यक समूहों से सार्वजनिक संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है।

निक राठौर :

निक राठौर को अंत: सरकारी मामलों का निदेशक बनाया गया है। निक ओबामा समर्थक साउथ एशियंस फॉर ओबामा के नैशनल आउटरीच डायरैक्टरऔर इसके संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

आरती राय :

ओबामा की सहपाठी और ड्यूक यूनिवर्सिटी में पेटेंट कानून की प्रोफेसर आरती राय को विज्ञान, तकनीकी, अंतरिक्ष, कला और मानविकी की समीक्षा एजेंसी का सदस्य बनाया गया है।

अंजन मुखर्जी :

ब्लैक स्टोन में निजी इक्विटी फर्म के प्रबंध निदेशक अंजन मुखर्जी को अर्थव्यवस्था व अंतरराष्ट्रीय व्यापार समीक्षा एजेंसी का सदस्य बनाया गया है।

कुछ अन्य नाम :

रचना भौमिक, शुभश्री रामनाथन, नताशा बिलिमोरिया और पुनीत तलवार ये सभी विदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, खुफिया और हथियार नियंत्रण एजेंसी के समीक्षा दल में अपनी सेवाएं देंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: