Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

भंसाली की प्रशंसक ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में काम करने की स्वीकृति दे दी है। यही नहीं उन्होंने भंसाली की पिछली फिल्म ‘सांवरिया’ के बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बावजूद संजय का पक्ष लिया है। वह यहां तक कह रही हैं कि एक फिल्म के न चलने से भंसाली सरीखे निर्देशक खत्म नहीं हो जाते।

अपनी बात को और विस्तार से समझाते हुए वह कहती हैं, ‘संजय लीला भंसाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चंद प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं। ऐसे में उनकी एक फिल्म अगर नहीं चलती है तो उनके युग का अंत कह देना उचित नहीं है। उन्होंने मेरे कॅरियर की दो शानदार और सफल फिल्मों का निर्देशन किया है, जिन पर मैं हमेशा गर्व कर सकती हूं। ऐसे में उनके प्रति इस तरह का नकारात्मक प्रचार एक तरह से उनके साथ की जाने वाली नाइंसाफी ही है। वह आगे भी बेहतरीन फिल्में बनाएंगे। कम से कम मैं तो यह बात आज भी पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं।’

यह अलग बात है कि ऐश्वर्या भंसाली के साथ अगली फिल्म से जुड़ी बातों पर चुप्पी साध जाती हैं। वह बस इतना ही कहती हैं, ‘चूंकि यह भंसाली की फिल्म है इसलिए आप भव्यता और स्क्रिप्ट का अंदाजा सहर्ष ही लगा सकते हैं। यह उनकी एक और बेहतरीन फिल्म साबित होगी।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: